Gold Silver Rate:कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 650 रुपये की गिरावट के साथ 57,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।चांदी की कीमत भी 1,800 रुपये लुढ़ककर 71,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
सोना-चांदी के रेट में गिरावट
क्यों आई गिरावट
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि सोमवार को घरेलू बाजार बंद होने के कारण पिछले सत्र में कॉमेक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,825 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ 21.10 डॉलर प्रति औंस रह गई।एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस बयान के बाद कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रहेंगी, ट्रेजरी बॉन्ड आय एक नए उच्चस्तर पर पहुंच गई है।
वायदा में कैसा रहा कारोबार
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 2,733 रुपये की गिरावट के साथ 67,124 रुपये प्रति किग्रा रह गया।मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2,733 रुपये यानी 3.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,124 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 27,818 लॉट का कारोबार हुआ।वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.89 प्रतिशत की हानि के साथ 21.23 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
