गिरावट के बाद फिर सोने में तेजी, 450 रुपये बढ़ी कीमतें, चांदी में बड़ा उछाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2023, 09:19 AM IST

Gold-Silver Rate Today, 23 March 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूत होकर 1,975 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी का भाव तेजी के साथ 22.84 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

Gold-Silver Rate Today, 23 March 2023: अमेरिकी इकोनॉमी के रफ्तार सुस्त होने के आउटलुक का सोने की कीमतों में असर दिखा है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में सोने की कीमतों में 450 रुपये की तेजी आई। जबकि चांदी की कीमतें 815 रुपये तक बढ़ गई। असल में फेड रिजर्व ने नीतिगत ब्याज दरों में न केवल 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की बल्कि अमेरिकी इकोनॉमी के ग्रोथ रेट में कमी का अनुमान जताया है।

gold silver rate

सोना-चांदी का आज का रेट

यहां पहुंची कीमतें

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 450 रुपये की तेजी के साथ 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत भी 815 रुपये उछलकर 69,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

End of Feed