Gold-Silver Price Target: टॉप से 27% टूटा सोना, चांदी 61% फिसली, क्या खरीदारी का सही मौका?

गोल्ड-सिल्वर में लगातार गिरावट जारी है। अब तक गोल्ड के दाम टॉप से 27 फीसदी और सिल्वर के 61 फीसदी नीचे आ गए हैं। निवेशकों को अब गोल्ड सिल्वर में क्या करना चाहिए, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?

Gold-Silver Price Target : 2025-26 में सोना और चांदी में आई ऐतिहासिक तेजी के बाद भारी गिरावट का दौर है। इसने उन तमाम निवेशकों को असमंजस में डाल दिया है, जिन्हें सोने के गहने या सोना खरीदना है। इसके अलावा वे लोग भी फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं, जिन्होंने गोल्ड-सिल्वर में इसके टॉप पर उसके बाद आई हल्की गिरावट के बाद निवेश किया।

Gold Silver price target

गोल्ड सिल्वर में रिकवरी का डेटा दे रहा भरोसा

साल 2026 की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद दोनों कीमती धातुओं के भाव जमीन पर आ गए हैं। 18 नवंबर को सुबह के कारोबार में MCX पर सोना अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 27% और चांदी लगभग 61% नीचे आ चुकी थी। सवाल है कि क्या इतनी बड़ी गिरावट के बाद गोल्ड-सिल्वर खरीदने का सही मौका आ गया है या अभी और कीमतें टूट सकती हैं?

End of Feed