एक महीने में 5% से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, चांदी 8.77% टूटी, धनतेरस-दिवाली तक कितनी और गिरेंगी कीमतें?

अगर आप धनतेरस पर सोना और चांदी के गहने या सिक्के खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोना और चांदी अभी और सस्ता हो सकता है।

त्योहारी सीजन चल रहा है। आने वाले दिनों में धनतेरस और दिवाली का त्योहार है। इसमें सोने और चांदी के गहने की खरीदारी जमकर होती है। सोना और चांदी महंगा होने के कारण लोगों ने पिछले साल काफी कम खरीदारी की थी लेकिन इस बार हालात बदलते हुए हैं। सोना और चांदी रिकॉर्ड हाई से काफी टूट गया है। पिछले एक महीने में सोना करीब 5% सस्ता हो गया है।

Gold and Silver

सोना और चांदी

22 अक्टूबर 2026 को, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,44,340 प्रति 10 ग्राम है (यह जानकारी लिखते समय के अनुसार है)। वहीं, बुलियन वेबसाइट के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,53,780 प्रति 10 ग्राम थी, जिसका मतलब है कि एक महीने में इसमें 5.13% की गिरावट आई है।

End of Feed