बिजनेस

Gold Price: सोना हो रहा महंगा, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद का असर, इंटरनेशनल मार्केट में 3000 डॉलर पर पहुंच सकते हैं दाम

Gold Rate Outlook: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर काफी अनिश्चितता है। वहीं दुनिया भर के प्रमुख सेंट्रल बैंक मॉनिटरी पॉलिसी में राहत देने की योजना बना रहे हैं। इससे भी सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।

Image

सोना हो रहा महंगा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बढ़ सकते हैं सोने के दाम
  • 3000 डॉलर पर पहुंच सकते हैं
  • अभी 2600 डॉलर से है कम

Gold Rate Outlook: इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतें अब 3,000 डॉलर पर पहुंचने की तरफ बढ़ रही हैं। दरअसल शुक्रवार 13 सितंबर को सोना नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोने की चमक बढ़ी। वहीं डॉलर के गिरने से भी सोना महंगा हुआ। आज शनिवार को दोपहर पौने 3 बजे स्पॉट गोल्ड का रेट 0.78% बढ़कर 2,578.24 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अब जानकारों का अनुमान है कि गोल्ड की कीमतें अब 3,000 डॉलर प्रति औंस की तरफ बढ़ रही हैं।

ये भी पढ़ें -

ये भी हैं कारण

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर काफी अनिश्चितता है। वहीं दुनिया भर के प्रमुख सेंट्रल बैंक मॉनिटरी पॉलिसी में राहत देने की योजना बना रहे हैं। इससे भी सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।

जानकार मान रहे हैं कि सोने और चांदी के लिए तेजी के काफी संकेत हैं। यूरोपीय सेंट्रल बैंक ब्याज दर घटा चुका है। फेडरल रिजर्व भी ब्याज दर घटा सकता है, क्योंकि अमेरिका में महंगाई का डेटा नरम रहा है।

इस उम्मीद पर बढ़ रहे रेट

CME फेडवॉच टूल से यूएस में ब्याज दरों में कटौती के काफी संकेत मिल रहे हैं। बता दें कि ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत कटौती की संभावना लगभग 53% और 0.50% कटौती की संभावना करीब 47% है। खास बात ये है कि यह पहला मौका होगा जब 2020 के बाद फेडरल रिजर्व पहली बार दरों में कटौती करेगा। इसी उम्मीद से सोने के रेट बढ़ रहे हैं।

और क्या-क्या हो सकता है महंगा

बता दें कि सोने के दाम के अलावा बाकी कीमतों धातुएं भी महंगी हो सकती हैं। इनमें पैलेडियम के अलावा चांदी और प्लेटिनम शामिल हैं। इन तीनों की कीमतें हाल ही में 1 फीसदी से 2.4 फीसदी तक बढ़ी हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article