Gold Prices Forecast: निकट भविष्य में 6-8% लुढ़केगा सोना, 12-15 महीनों में रिकॉर्ड उच्च स्तर पर जा सकती हैं कीमतें

Gold Prices Forecast: एक्सपर्ट्स के मुताबिक निकट भविष्य में सोने में 6-8% गिरावट संभव है। हालांकि 12-15 महीनों में अंतरराष्ट्रीय कीमतें 5,500 डॉलर के पार पहुंच सकती हैं, इसलिए गिरावट में चरणबद्ध खरीदारी की सलाह है।

Gold Prices : आने वाले समय में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह चिंता नहीं बल्कि एक बेहतरीन अवसर है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) ने अपनी 'H1 2026 प्रेशियस मेटल्स आउटलुक' रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि निकट भविष्य (Gold market forecast) में सोने में 6 से 8 प्रतिशत तक का करेक्शन (गिरावट) आ सकता है। हालांकि, इस अस्थायी गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में जोरदार वापसी देखने को मिलेगी और अगले 12 से 15 महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,500 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर सकता है। फर्म का मानना है कि निवेशकों को बाजार के निचले स्तर का इंतजार करने के बजाय किस्तों में (स्टैगर्ड तरीके से) खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए।

Gold prices, Gold market forecast, Gold correction, Gold price target, Motilal Oswal, Precious metals outlook 2026

गोल्ड में 6-8% करेक्शन की तैयारी: गिरावट में ही है असली कमाई, जानें मोतीलाल ओसवाल की रणनीति

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार के लक्ष्य

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 6-8% टूटने के बाद पहले 4,800 डॉलर और फिर 5,500 डॉलर प्रति औंस के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच सकता है। अगर भारतीय रुपये और अमेरिकी डॉलर का विनिमय दर (USD/INR) 95.5 के स्तर पर रहता है, तो भारतीय बाजार (घरेलू स्तर) में सोने में खरीदारी का सही स्तर 1,30,000 रुपये से 1,33,000 रुपये के बीच बनता है। यहां से रिकवरी आने पर मध्यम अवधि में सोने का पहला लक्ष्य 1,68,000 रुपये और उसके बाद 1,93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहने की संभावना जताई गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 5 अगस्त 2026

End of Feed