Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का), 8th March 2024: सोना की कीमतें तीन दिनों से लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंचती जा रही है। उधर चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 500 रुपए की तेजी के साथ 65,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह सोने की कीमत का सर्वकालिक उच्चस्तर है। लगातार तीसरे दिन बढ़त हासिल करते हुए सोना 65,650 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को सोने की कीमत 65150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। आज शिवरात्रि की छुट्टी है इसलिए आज सोने और चांदी के दाम का अपडेट नहीं आएगा। उधर चांदी की कीमत भी 400 रुपए की तेजी के साथ 74,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बीते कारोबारी सत्र में यह 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स में सोना हाजिर मजबूती के साथ 2,152 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। नीचे जानिए अपने शहर का भाव।
सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम | दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम | शाम का रेट प्रति 10 ग्राम |
| सोना 999 | 64955 | छुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगा | छुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगा |
| सोना 995 | 64695 | छुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगा | छुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगा |
| सोना 916 | 59499 | छुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगा | छुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगा |
| सोना 750 | 48716 | छुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगा | छुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगा |
| सोना 585 | 37999 | छुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगा | छुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगा |
| चांदी 999 | 72265 रुपए किलो | छुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगा | छुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगा |
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| दिल्ली | 60,400 | 65,880 | 49,420 |
| कोलकाता | 60,250 | 65,730 | 49,290 |
| चेन्नई | 61,050 | 66,600 | 50,010 |
| मुंबई | 60,250 | 65,730 | 49,290 |
| पटना | 60,300 | 65,780 | 49,340 |
| लखनऊ | 60,400 | 65,880 | 49,420 |
| अयोध्या | 60,400 | 65,880 | 49,420 |
| गुरुग्राम | 60,400 | 65,880 | 49,420 |
| गाजियाबाद | 60,400 | 65,880 | 49,420 |
| नोएडा | 60,400 | 65,880 | 49,420 |
| अहमदाबाद | 60,300 | 65,780 | 49,340 |
| जयपुर | 60,400 | 65,880 | 49,420 |
| चंडीगढ़ | 60,400 | 65,880 | 49,420 |
| भूवनेश्वर | 60,250 | 65,730 | 49,290 |
सोना (Gold) वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत 218 रुपए की तेजी के साथ 65,396 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 218 रुपए यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 65,396 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 17,229 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,161.90 डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 27 रुपए की गिरावट के साथ 74,111 रुपए प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 27 रुपए यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,111 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 22,138 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.62 प्रतिशत की हानि के साथ 24.34 डॉलर प्रति औंस रह गई।
