सोने का भाव आज का 31 अगस्त 2026: लगातार चौथे दिन लुढ़के रेट, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 31 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 31 August 2026 : अमेरिका-ईरान में चल रहे संघर्ष के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उठापटक जारी है। दो दिन बंद रहने के बाद आज बाजार ओपन होते ही कीमतों में गिरावट हुई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट आई। पीली धातु की कीमतें 1,500 रुपये टूटकर 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 1.43% लुढ़क कर यानी 2238 रुपये गिरावट के साथ 1,54,043 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,56,281 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियन्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,690 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना4,489.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,920 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आगे आप कैरेट के हिसाब से सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 31 अगस्त 2026

Gold price today, gold rate today,Sone Ka Bhav Aaj Ka, Gold rate India, 24 carat gold price, 22 carat gold price11.

सोने का ताजा भाव क्या है (तस्वीर-AI)

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम भाव
24 कैरेट सोना₹154690
22 कैरेट सोना₹141799
20 कैरेट सोना₹128908
18 कैरेट सोना₹116018
16 कैरेट सोना₹103127
14 कैरेट सोना₹90236
12 कैरेट सोना₹77345
10 कैरेट सोना₹64454

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹156920₹143850₹118000
मुंबई₹156770₹143700₹117850
कोलकाता₹156770₹143700₹117850
चेन्नई₹156770₹143700₹121400
पटना₹156820₹143750₹117900
लखनऊ₹156920₹143850₹118000
मेरठ₹156920₹143850₹118000
अयोध्या₹156920₹143850₹118000
कानपुर₹156920₹143850₹118000
गाजियाबाद₹156920₹143850₹118000
नोएडा₹156920₹143850₹118000
गुरुग्राम₹156920₹143850₹118000
चंडीगढ़₹156920₹143850₹118000
जयपुर₹156920₹143850₹118000
लुधियाना₹156920₹143850₹118000
गुवाहाटी₹156770₹143700₹117850
इंदौर₹156820₹143750₹117900
अहमदाबाद₹156820₹143750₹117900
वडोदरा₹156820₹143750₹117900
सूरत₹156820₹143750₹117900
नागपुर₹156770₹143700₹117850
पुणे₹156770₹143700₹117850
नासिक₹156800₹143730₹117880
बैंगलोर₹156770₹143700₹117850
भुवनेश्वर₹156770₹143700₹117850
रायपुर₹156770₹143700₹117850
हैदराबाद₹156770₹143700₹117850

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और कारोबारियों की मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,300 रुपये सस्ता होकर 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें सभी कर शामिल हैं। इससे एक दिन पहले गुरुवार को सोने का भाव 1,65,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत कुल 4,700 रुपये यानी करीब 3 प्रतिशत तक घट चुकी है। इससे पहले 25 अगस्त को सोना 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,599.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता रहा।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

एमसीएक्स पर सोने के वायदा भाव में लगातार चौथे कारोबारी सत्र गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख केविन वार्श के जैक्सन होल संगोष्ठी में भाषण से पहले निवेशक सतर्क नजर आए। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 856 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत गिरकर 1,58,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट का भाव 942 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,59,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क के कॉमेक्स में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 28.49 डॉलर यानी करीब 1 प्रतिशत घटकर 4,635.51 डॉलर प्रति औंस रहा।

End of Feed