सोने का भाव आज का 28 अगस्त 2026: रक्षाबंधन के दिन क्या है रेट, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 28 August 2026: रक्षाबंधन के दिन दिल्ली-एनसीआर समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 28 August 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज रक्षाबंधन है, आइए जानते हैं इस मौके पर ताजा रेट क्या है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक 0.12% चढ़कर यानी 193 रुपये बढ़त के साथ 1,59,189 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,58,996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियन्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,644.60 डॉलर प्रति औंस है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 1,65,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,130 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आगे आप कैरेट के हिसाब से सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 28 अगस्त 2026

Gold price today, gold rate today,Sone Ka Bhav Aaj Ka, Gold rate India, 24 carat gold price, 22 carat gold price

रक्षाबंधन के दिन जानिए सोने का ताजा भाव (तस्वीर-AI)

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम का भाव
24 कैरेट₹1,59,610
22 कैरेट₹1,46,309
20 कैरेट₹1,33,008
18 कैरेट₹1,19,708
16 कैरेट₹1,06,407
14 कैरेट₹93,106
12 कैरेट₹79,805
10 कैरेट₹66,504

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹163130₹149550₹122390
मुंबई₹162980₹149400₹122240
कोलकाता₹162980₹149400₹122240
चेन्नई₹162980₹149400₹127100
पटना₹163030₹149450₹122290
लखनऊ₹163130₹149550₹122390
अयोध्या₹163130₹149550₹122390
मेरठ₹163130₹149550₹122390
कानपुर₹163130₹149550₹122390
गाजियाबाद₹163130₹149550₹122390
नोएडा₹163130₹149550₹122390
गुरुग्राम₹163130₹149550₹122390
चंडीगढ़₹163130₹149550₹122390
जयपुर₹163130₹149550₹122390
लुधियाना₹163130₹149550₹122390
गुवाहाटी₹162980₹149400₹122240
इंदौर₹163030₹149450₹122290
अहमदाबाद₹163030₹149450₹122290
वडोदरा₹163030₹149450₹122290
सूरत₹163030₹149450₹122290
नागपुर₹162980₹149400₹122240
पुणे₹162980₹149400₹122240
नासिक₹163010₹149430₹122270
बैंगलोर₹162980₹149400₹122240
भुवनेश्वर₹162980₹149400₹122240
रायपुर₹162980₹149400₹122240
हैदराबाद₹162980₹149400₹122240

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

शुक्रवार को मनाए जाने वाले इस त्योहार पर भाई-बहन एक-दूसरे को उपहार देते हैं और त्योहार की खरीदारी में सोने-चांदी के गहनों की अहम भूमिका होती है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। स्थानीय बाजारों में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले सोने की कीमत 800 रुपये टूटकर 1,65,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 1,66,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सोने की कीमतों में यह गिरावट रक्षाबंधन से एक दिन पहले आई है, जब आम तौर पर लोग उपहार और गहने ज्यादा खरीदते हैं। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,585.88 डॉलर प्रति औंस रहा। मंगलवार को सोने की कीमत 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने के बाद, पिछले दो कारोबारी सत्रों में इसमें 1,400 रुपये की गिरावट आई है।

End of Feed