Gold Price Today 12 January 2024: फिर बढ़े सोने के दाम लेकिन चांदी लुढ़की, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 13, 2024, 11:10 AM IST

Gold Price Today (सोने का आज का भाव) Gold Silver Rate On 12 January 2024: सोना और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुए। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Gold Price Today,18 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Silver Rate On 12 January 2024: कई दिनों बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में उछाल के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 130 रुपए बढ़कर 63,280 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले कारोबार में सोना 63,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी 300 रुपए गिरकर 76,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इस बीच वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 541 रुपए चढ़कर 62,329 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। साथ ही एक्सचेंज पर चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट 695 रुपए उछलकर 72,049 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

Gold Price Today 12 January 2024

सोने-चांदी के भाव में फिर बदलाव हुए।

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई58,20063,49047,620
मुंबई57,70062,95047,210
दिल्ली57,85063,10047,330
कोलकाता57,70062,95047,210
पुणे57,70062,95047,210
अहमदाबाद57,75063,00047,250
जयपुर57,85063,10047,330
लखनऊ57,85063,10047,330
पटना57,75063,00047,250
नागपुर57,70062,95047,210
चंडीगढ़57,85063,10047,330
सूरत57,75063,00047,250
भुवनेश्वर57,70062,95047,210
अयोध्या58,150 63,42047,580
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 130 रुपए बढ़कर 63,280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना बढ़त के साथ 2,038 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी गिरावट के साथ 22.92 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर थी। गांधी ने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं में वृद्धि के बीच, निवेशकों के बीच सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने की मांग बढ़ गई है।

End of Feed