Today Gold Price in India (Aaj Gold ka Bhav) On 12 February 2024: सोना की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई लेकिन चांदी के दाम में इजाफा हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमतें 63,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहीं। हालांकि चांदी अपने पिछले बंद भाव 75,000 रुपए से 400 रुपए उछलकर 75,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2022 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद से 2 अमेरिकी डॉलर कम है। साथ ही चांदी मामूली बढ़त के साथ 22.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। नीचे जानिए अपने शहरों का ताजा भाव।
जानिए सोना और चांदी का ताजा भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)
| शुद्धता | 09/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम) | 12/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम) |
| सोना 999 | 62624 | 62301 |
| सोना 995 | 62373 | 62052 |
| सोना 916 | 57364 | 57067 |
| सोना 750 | 46968 | 46725 |
| सोना 585 | 36635 | 36446 |
| चांदी 999 | 70638 रुपए प्रति किलो | 71140 रुपए प्रति किलो |
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| दिल्ली | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| कोलकाता | 57,700 | 62,950 | 47,210 |
| चेन्नई | 58,300 | 63,600 | 47,700 |
| मुंबई | 57,700 | 62,950 | 47,210 |
| पटना | 57,750 | 63,000 | 47,250 |
| लखनऊ | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| अयोध्या | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| गुरुग्राम | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| गाजियाबाद | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| नोएडा | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| अहमदाबाद | 57,750 | 63,000 | 47,250 |
| जयपुर | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| चंडीगढ़ | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| भूवनेश्वर | 57,700 | 62,950 | 47,210 |
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 63,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले बंद के मुकाबले अपरिवर्तित है। गांधी ने कहा कि व्यापारियों ने मंगलवार को जारी होने वाले अमेरिकी उपभोक्ता महंगाई डेटा के नतीजे से पहले दिशात्मक दांव लगाने से परहेज किया।
