Today Gold Price in India (Aaj Gold ka Bhav) On 02 February 2024: सोना और चांदी की कीमतों फिर बढ़ोतरी हुई। भारत में सोने की कीमतों में आज लगातार चौथे दिन उछाल देखा गया। दो फरवरी को भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की मौजूदा बाजार कीमत 150 रुपए की तेजी के बाद 58,300 रुपए है और 24 कैरेट 10 ग्राम की कीमत आज 160 रुपए की तेजी के बाद 63,600 रुपए है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को 24 कैरेट वाले सोने की कीमतें 200 रुपए बढ़कर 63,650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले कारोबारी दिन कीमती धातु 63,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 400 रुपए बढ़कर 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जबकि पिछले दिन यह 76,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। नीचे जानिए अपने शहरों का ताजा भाव।
फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम (तस्वीर-Pixabay)
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)
| शुद्धता | 01/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम) | 02/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम) |
| सोना 999 | 62599 | 63142 |
| सोना 995 | 62348 | 62889 |
| सोना 916 | 57341 | 57838 |
| सोना 750 | 46949 | 47366 |
| सोना 585 | 36620 | 36938 |
| चांदी 999 | 70834 रुपए प्रति किलो | 71864 रुपए प्रति किलो |
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 58,900 | 64,250 | 48,250 |
| मुंबई | 58,300 | 63,600 | 47,700 |
| दिल्ली | 58,450 | 63,750 | 47,820 |
| कोलकाता | 58,300 | 63,600 | 47,700 |
| लखनऊ | 58,450 | 63,750 | 47,820 |
| अयोध्या | 58,450 | 63,750 | 47,820 |
| गाजियाबाद | 58,450 | 63,750 | 47,820 |
| नोएडा | 58,450 | 63,750 | 47,820 |
| गुरुग्राम | 58,450 | 63,750 | 47,820 |
| पटना | 58,350 | 63,650 | 47,741 |
| अहमदाबाद | 58,350 | 63,650 | 47,740 |
| जयपुर | 58,450 | 63,750 | 47,820 |
| चंडीगढ़ | 58,450 | 63,750 | 47,820 |
| भूवनेश्वर | 58,300 | 63,600 | 47,700 |
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 200 रुपये बढ़कर 63,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,054 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 10 अमेरिकी डॉलर अधिक है।
गांधी ने कहा कि व्यापारी शुक्रवार को जारी होने वाले अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल डेटा की उम्मीद कर रहे हैं। जो यूएस फेड की मौद्रिक नीति दृष्टिकोण के लिए वृहद मोर्चे पर अधिक संकेत दे सकता है। साथ ही चांदी बढ़त के साथ 23.15 डॉलर प्रति औंस पर बोली जा रही थी। एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा, मध्य पूर्व तनाव और यूएस फेड की मौद्रिक नीति ब्याज दर पर अनिश्चितता के कारण इस सप्ताह सोने की कीमतें सकारात्मक रहीं।
