Gold Price Today, 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Rate Date: सोना-चांदी की कीमतों में कई दिनों की गिरावट पर ब्रेक लग गया। इतना ही नहीं उछाल भी देखने को मिला। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमत 1130 रुपए उछलकर 62,950 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले दिन कीमती धातु 61,820 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 2,350 रुपए बढ़कर 77,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि पिछले कारोबार में यह 75,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी के सीनियर एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बाद दिल्ली बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतें 1130 रुपए बढ़कर 62,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं। वायदा कारोबार की बात करें तो एमसीएक्स पर सोने का फरवरी अनुबंध 1381 रुपए चढ़कर 62,580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जबकि चांदी का मार्च अनुबंध 3,393 रुपए उछलकर 74,925 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों में सोना और चांदी क्रमश: 2,032 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 24 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,032 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले बंद स्तर से 51 अमेरिकी डॉलर अधिक है। नीचे जानिए अपने शहर का ताजा भाव।
| शहर | 22 कैरेट (कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 58,200 | 63,490 | 47,670 |
| मुंबई | 57,650 | 62,890 | 47,170 |
| नई दिल्ली | 57,800 | 62,950 | 47,290 |
| कोलकाता | 57,650 | 62,890 | 47,170 |
| अहमदाबाद | 57,700 | 62,940 | 47,210 |
| जयपुर | 57,800 | 63,040 | 47,290 |
| लखनऊ | 57,800 | 63,040 | 47,290 |
| पटना | 57,700 | 62,940 | 47,210 |
| नागपुर | 57,650 | 62,890 | 47,170 |
| चंडीगढ़ | 57,800 | 63,040 | 47,290 |
| सूरत | 57,700 | 62,940 | 47,210 |
| भूवनेश्वर | 57,650 | 62,890 | 47,170 |
| गुरुग्राम | 57,800 | 63,040 | 47,290 |
| गाजियाबाद | 57,800 | 63,040 | 47,290 |
| नोएडा | 57,800 | 63,040 | 47,290 |
| कानपुर | 57,800 | 63,040 | 47,290 |
| आगरा | 57,800 | 63,040 | 47,290 |
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत इस प्रकार है:-
| शुद्धता | 13/12/2023 (कीमत प्रति 10 ग्राम) | 14/12/2023 (कीमत प्रति 10 ग्राम) |
| सोना 999 | 61201 | 62396 |
| सोना 995 | 60956 | 62146 |
| सोना 916 | 56060 | 57155 |
| सोना 750 | 45901 | 46797 |
| सोना 585 | 35803 | 36502 |
| चांदी 999 | 70898 (कीमत प्रति किलो) | 73993 (कीमत प्रति किलो) |
सोना (Gold) वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 1,276 रुपए की तेजी के साथ 62,475 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी, 2024 माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,276 रुपए यानी 2.09% की तेजी के साथ 62,475 रुपS प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 14,839 लॉट का कारोबार हुआ।बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 2.51% की तेजी के साथ 2,047.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी (Silver) वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 3,550 रुपए की तेजी के साथ 75,082 रुपए प्रति किलो हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च, 2024 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3,550 रुपए यानी 4.96% की तेजी के साथ 75,082 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 14,377 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 6.43% की तेजी के साथ 24.40 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
