Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का), 20 February 2024: सोना और चांदी की कीमतों फिर गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में गिरावट के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 100 रुपए फिसलकर 62,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी दिन पीली धातु 62,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 400 रुपए गिरकर 75,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि पिछले दिन यह 76,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2018 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 2 अमेरिकी डॉलर कम है। साथ ही चांदी गिरावट के साथ 23.01 डॉलर प्रति औंस पर थी, जबकि पिछले कारोबार में यह 23.09 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। नीचे जानिए अपने शहर का भाव।
जानिए आज सोने और चांदी का भाव क्या है
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | 19/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम) | 20/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम) |
| सोना 999 | 62017 | 62139 |
| सोना 995 | 61769 | 61890 |
| सोना 916 | 56808 | 56919 |
| सोना 750 | 46513 | 46604 |
| सोना 585 | 36280 | 36351 |
| चांदी 999 | 71210 रुपए किलो | 70898 रुपए किलो |
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| दिल्ली | 57,500 | 62,710 | 47,040 |
| कोलकाता | 57,350 | 62,560 | 46,920 |
| मुंबई | 57,350 | 62,560 | 46,920 |
| चेन्नई | 57,850 | 63,110 | 47,390 |
| पटना | 57,400 | 62,610 | 46,960 |
| लखनऊ | 57,500 | 62,710 | 47,040 |
| अयोध्या | 57,500 | 62,710 | 47,040 |
| गुरुग्राम | 57,500 | 62,710 | 47,040 |
| गाजियाबाद | 57,500 | 62,710 | 47,040 |
| नोएडा | 57,500 | 62,710 | 47,040 |
| अहमदाबाद | 57,400 | 62,610 | 46,960 |
| जयपुर | 57,500 | 62,710 | 47,040 |
| चंडीगढ़ | 57,500 | 62,710 | 47,040 |
| भूवनेश्वर | 57,350 | 62,560 | 46,920 |
