आजादी के 79 सालों में कितना बदला सोना? 1947 से 80वें स्वतंत्रता दिवस 2026 तक 1700 गुना से अधिक मिला रिटर्न

Gold Price Journey: आज पूरा देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 1947 में देश की आजादी के समय 10 ग्राम सोने की कीमत मात्र 88.62 थी, जो 2026 में बढ़कर 1.5 लाख रुपये के पार पहुंच गई है।

Gold Price Journey : आज 15 अगस्त 2026 को पूरा देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हुआ था, तब भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत सिर्फ 88.62 रुपये थी। आज करीब आठ दशकों के बाद, वही 10 ग्राम सोना 1.5 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है। ऐसे में सोने और चांदी के भाव में आई यह ऐतिहासिक तेजी भारत की बदलती अर्थव्यवस्था और महंगाई की एक दिलचस्प तस्वीर पेश करती है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 'हैंडबुक ऑफ स्टैटिस्टिक्स ऑन इंडियन इकोनॉमी' के आंकड़ों के अनुसार, 14 अगस्त 2026 तक घरेलू बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,51,594.68 रुपये पर पहुंच गई है। यानी आजादी से लेकर अब तक सोने के दाम में 1700 गुना से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Gold price journey, Gold price history India, 80th Independence Day, Gold price 1947 to 2026, 10 grams gold price, Silver price history India

स्वतंत्रता से बाद अब तक कितनी बढ़ी सोने की कीमत

1000 रुपये का सोना आज 17 लाख रुपये का

अगर इस गणित को आसान शब्दों में समझें, तो जिस व्यक्ति ने 1947 में 1,000 रुपये का सोना खरीदा होगा, उस सोने की कीमत आज के भाव के हिसाब से करीब 17.1 लाख रुपये हो चुकी है। बीते 79 सालों के दौरान सोने की कीमतों में औसतन 9.9 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि, सोने का यह सफर हमेशा एक सीधी रेखा में ऊपर नहीं बढ़ा है। इसमें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं।

End of Feed