Gold-Silver Price: सोना रिकॉर्ड हाई पर, कीमतें 69000 के करीब, चांदी भी 75000 के पार

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में तेजी की प्रमुख वजह साल 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में भी कमजोरी रही है। वहीं दुनिया भर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं। इसके कारण भी सोने की कीमतो में तेजी बनी हुई है।

Gold-Silver Price:सोना वित्त वर्ष (2024-25) के पहले दिन 1 अप्रैल को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)की वेबसाइट के अनुसार, 10 ग्राम सोना 1,712 रुपए महंगा होकर 68,964 रुपए पहुंच गया। देश के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 68,440 रुपये रही, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 62,740 रुपये रही । सोना की तरह चांदी में भी तेजी रही है। और यह 1,273 रुपए महंगी होकर 75,400 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले ये 74,127 रुपए पर थी।

gold Price Today.

सोने ने बनाया रिकॉर्ड

सोना के दाम में क्यों बनी है लगातार तेजी

सोने की कीमतों में तेजी की प्रमुख वजह साल 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में भी कमजोरी रही है। वहीं दुनिया भर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं। इसके कारण भी सोने की कीमतो में तेजी बनी हुई है। इसके अलावा शादी का सीजन नजदीक होने से भी सोने की डिमांड बढ़ रही है। जिसके असर कीमतों पर दिख रहा है।

End of Feed