सोने की बढ़ती कीमतों से चमका गोल्ड लोन बाजार, सोने के बदले कर्ज 2 साल में हुआ दोगुना

Gold Loan: सोने की कीमतों में तेजी के बीच सुरक्षित माने जाने वाले गोल्ड लोन में बैंकों और अन्य कर्जदाताओं की दिलचस्पी बढ़ी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो साल में सोने के आभूषण के बदले मिलने वाला कुल कर्ज लगभग दोगुना होकर नवंबर 2025 तक 15.6 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Gold Loan : देश में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इसका सीधा असर गोल्ड लोन यानी सोने के आभूषण के बदले मिलने वाले कर्ज पर पड़ा है। बैंकों और अन्य कर्ज देने वाली संस्थाओं का इस सुरक्षित माने जाने वाले कर्ज में भरोसा तेजी से बढ़ा है। इसी वजह से पिछले दो साल में देश का कुल गोल्ड लोन पोर्टफोलियो लगभग दोगुना हो गया है। क्रिफ हाई मार्क की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2023 में जहां गोल्ड लोन का कुल आकार 7.9 लाख करोड़ रुपये था, वहीं नवंबर 2025 तक यह बढ़कर 15.6 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यानी सिर्फ दो साल में इसमें जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है।

Gold Loan, Gold Jewellery Loan, Gold Prices

सोने की तेजी से गोल्ड लोन हुआ सुपरहिट (तस्वीर-Canva)

एक साल में 42 फीसदी की तेज बढ़ोतरी

रिपोर्ट बताती है कि नवंबर 2025 तक के एक साल में गोल्ड लोन में 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इससे पहले नवंबर 2024 तक के साल में इसमें 39 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लगातार दो वर्षों तक इतनी तेज वृद्धि यह दिखाती है कि गोल्ड लोन अब खुदरा कर्ज का एक अहम हिस्सा बनता जा रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की ऊंची कीमतों ने इस ग्रोथ में बड़ी भूमिका निभाई है। जब सोने का दाम बढ़ता है तो लोगों को उसी गहने पर ज्यादा कर्ज मिल पाता है, जिससे कर्ज की औसत राशि भी बढ़ जाती है।

End of Feed