बिजनेस

Gold Loan 2025: SBI, PNB, HDFC और ICICI में कौन ले रहा सबसे कम ब्याज?

अगर आप भी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए गोल्ड लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। कई बैंक और NBFC हैं जो आपको कम ब्याज दरों पर गोल्ड लोन देते हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि SBI, PNB, HDFC और ICICI में कौन ले रहा सबसे कम ब्याज?

Image

Gold Limit

Gold Loan भारत में गोल्ड लोन का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जहां पर्सनल लोन के लिए काफी माथापच्ची करनी पड़ती है वहीं, गोल्ड लोन बहुत ही आसानी से मिल जाता है और तुरंत आपके अकाउंट में पैसे भी आ जाते हैं। यही कारण है कि गोल लोन तेजी से बढ़ रहा है और आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2025 तक गोल्ड लोन का कुल आउटस्टैंडिंग 2.94 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। ये पिछले साल की तुलना में 122 फीसदी ज्यादा है। गोल्ड लोन की आउटस्टैंडिंग बढ़त के पीछे सोने के लगातार आसमान छूते दाम और भारतीय रिजर्व बैंक RBI के रिलैक्स्ड रेगुलेशन बड़ी वजह माने जा रहे हैं।

अगर आप भी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए गोल्ड लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। कई बैंक और NBFC हैं जो आपको कम ब्याज दरों पर गोल्ड लोन देते हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि SBI, PNB, HDFC और ICICI में कौन ले रहा सबसे कम ब्याज?

कहां मिलता है गोल्ड लोन?

देश के कई टॉप बैंक और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी( NBFCs) गोल्ड लोन पर कम ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। फिलहाल ब्याज दरें सालाना 8.35 फीसदी से शुरू हो रही हैं। गोल्ड लोन पर ब्याज दरें बैंक की पॉलिसी और आपकी एलिजिबलिटी पर बदल भी सकती हैं। bankbazar fleck com के 30 सितंबर 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, यहां हमने आपको टॉप बैंकों की लिस्ट दी हैं जो सबसे कम ब्याज दर पर गोल्ड लोन आपको ऑफर कर रहे हैं। यहां 1 साल के लिए 1 लाख रुपये से 5 लाख तक के गोल्ड लोन पर ईएमआई की जानकारी दी गई है।

किस बैंक में कितना है गोल्ड लोन इंटरेस्ट

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 10.00%
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 9.65%
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 8.35%
  • बैंक ऑफ इंडिया 9.40%
  • बैंक ऑफ बड़ौदा 9.40%
  • इंडियन बैंक 8.75%
  • केनरा बैंक 8.90%
  • एचडीएफसी बैंक 9.30%
  • आईसीआईसीआई बैंक 9.15%
  • एक्सिस बैंक 9.75%
  • इंडसइंड बैंक 10.50%
  • कोटक महिंद्रा बैंक 9.00%
  • बजाज फिनसर्व 9.50%
  • मुथूट फाइनेंस 22.00%
  • आईआईएफएल 11.88%
  • मन्नापुरम फाइनेंस लिमिटेड 15.00%

कौन ले रहा है सबसे कम ब्याज?

ऊपर दिए गए बैंकों में से पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सबसे कम ब्याज दर ऑफर कर रहा है, जो 8.35% है। इसके बाद सबसे कम ब्याज इंडियन बैंक 8.75% और कोटक महिंद्रा बैंक 9.00% पर उपलब्ध है। बाकी बैंकों और फाइनेंस कंपनियों की ब्याज दरें इनसे अधिक हैं, जैसे भारतीय स्टेट बैंक 10.00%, एक्सिस बैंक 9.75%, इंडसइंड बैंक 10.50%, और मुथूट फाइनेंस 22.00% तक। यानी अगर आप सबसे कम ब्याज दर पर लोन या फाइनेंस विकल्प की तलाश में हैं, तो PNB आपके लिए सबसे सस्ता विकल्प है।

कौन सी ज्वेलरी रख सकते हैं गिरवी?

गोल्ड लोन के लिए केवल 18 से 22 कैरेट के सोने के गहने और 24 कैरेट के बैंक मिंटेड सिक्के (प्रति ग्राहक अधिकतम 50 ग्राम तक) स्वीकार किए जाते हैं। इसके अलावा अन्य वस्तुएं जैसे हेयर पिन, कफलिंक, गोल्ड वॉच, सोने की मूर्तियां, चांदी या मिश्रित गहने, इमिटेशन ज्वेलरी, जड़ी वाली मंगलसूत्र आदि आम तौर पर गोल्ड लोन के लिए मान्य नहीं हैं। बिना स्टोन वाले साधारण सोने के गहने सबसे बेहतर माने जाते हैं, हालांकि कुछ स्टोन वाले गहने भी स्वीकार किए जा सकते हैं।

इन चीजों पर नहीं मिलता लोन

गोल्ड प्लेटेड या किसी बेस मेटल पर पतली सोने की परत वाले गहने किसी भी प्रतिष्ठित बैंक द्वारा गोल्ड लोन के लिए स्वीकार नहीं किए जाते। इसके अलावा 18 कैरेट से कम शुद्धता वाले गहने, बार या सिक्के भी लोन के लिए मान्य नहीं हैं।

गोल्ड लोन राशि कितनी मिलती है?

गोल्ड लोन की राशि आपके सोने की शुद्धता (18, 20, 22 कैरेट) और वजन पर निर्भर करती है। SBI के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड बार या बिस्किट पर गोल्ड लोन नहीं दिया जाता।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article