Rich Dad Poor Dad के लेखक ने मार्केट क्रैश होने की कही बात, सोना-चांदी को मुसीबत में बताया सहारा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 14, 2024, 12:53 PM IST

Robert Kiyosaki Advice: मशहूर लेखक Robert T. Kiyosaki सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लोगों को सोने में निवेश के लिए कहा है। उन्होंने अपनी ताजा पोस्ट में लिखा है, 'सब कुछ बुलबुला है... स्टॉक, बांड, रियल एस्टेट क्रैश होने वाला है। वह लोगों को निवेश के लिए सलाह देते रहते हैं और ज्यादातर उनकी सलाह Gold, Silver में इन्वेस्टमेंट की रहती है।

Robert Kiyosaki Advice: दुनिया में ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनके पास खूब पैसा हो वह अमीरों वाली जिंदगी जिए। उन्हें कभी पैसों की कमी ना पड़े। लेकिन सबको ये चीज नहीं मिल पाती है। कुछ लोग तो जल्द पैसा बनाने के लिए शेयर मार्केट, बॉन्ड और रियल एस्टेट में मोटा पैसा निवेश करते हैं। 'Rich Dad Poor Dad' के लेखक रॉबर्ट टी. कियोसाकी (Robert T. Kiyosaki) का कुछ और ही मानना है। उन्होंने एक बार फिर बुरे वक्त में सोना-चांदी और बिटक्वाइन को ही सहारा बताया है।

Rich Dad Poor Dad's Author

रिच एंड पूअर डैड के लेखक

End of Feed