Gold Estimated Return: अगली दिवाली तक सोना दे सकता है 15-18 फीसदी रिटर्न, जानें कौन से फैक्टर रहेंगे अहम

Gold Estimated Price 2025: सोने ने संवत 2080 में निफ्टी सहित कई एसेट क्लास से बेहतर प्रदर्शन किया है। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस और करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा कि केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद और वैश्विक ब्याज दर नीतियों में बदलाव से सोने की कीमतों को समर्थन मिला।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोना दे सकता है अच्छा रिटर्न
  • अगली दिवाली तक के लिए लगाएं दांव
  • 15-18% तक होगा फायदा

Gold Estimated Price 2025: पॉजिटिव इकोनॉमिक फैक्टर और सुरक्षित निवेश की मांग के चलते संवत 2081 में सोना 15-18 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। विशेषज्ञों ने यह अनुमान जताया है। यानी अब सोने में निवेश किया जाए तो अगली दिवाली आपको 15-18 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। दिवाली के दिन शुरू हुआ संवत 2081 हिंदू कैलेंडर में एक नये वित्त वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है और इसलिए भारतीय निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण है। विश्लेषकों ने कहा कि सोने और चांदी का प्रदर्शन पिछले संवत 2080 में मजबूत रहा है और संवत 2081 के लिए आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्लोबल फैक्टर्स में बदलाव की स्थिति में निवेशकों को मामूली लाभ भी मिल सकता है।

Gold Estimated Price 2025

सोना दे सकता है अच्छा रिटर्न

ये भी पढ़ें -

End of Feed