बिजनेस

Reliance Jio IPO Soon: कब आएगा जियो का IPO, आ गया बड़ा अपडेट; हो सकता है भारत का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू

Reliance Jio IPO Latest Update: अरबपति मुकेश अंबानी की अगुआई वाली दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो अगले साल अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है, न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सोमवार दोपहर को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।

Image

जल्द आ रहा है रिलायंस जियो का आईपीओ

Photo : ANI

Reliance Jio IPO Latest Update: एशिया के सबसे अमीर आदमी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अगुआई वाली दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो 2025 तक अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सोमवार दोपहर को सूत्रों के हवाले से जानकारी। उन्होंने कहा कि विश्लेषकों द्वारा 100 अरब डॉलर से अधिक मूल्य का टेलकॉम बिजनेस का आईपीओ अगले साल रियलिटी बन सकता है, लेकिन कंपनी की रिटेल यूनिट की शुरुआत बहुत बाद में की जाएगी। सूत्रों ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज आईपीओ के लिए जाने से पहले रिटेल यूनिट में परिचालन संबंधी मुद्दों को ठीक करना चाहती है।

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने 2019 में यह कहने के बाद कि रिलायंस जियो (Reliance Jio) और रिलायंस रिटेल 5 साल के भीतर लिस्टिंग की ओर बढ़ेंगे। हालांकि अपने आईपीओ की समयसीमा को अपडेट नहीं किया है। हाल के वर्षों में एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति अंबानी ने केकेआर, जनरल अटलांटिक और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी जैसी कंपनियों से डिजिटल, टेलीकॉम और रिटेल बिजनेस के लिए सामूहिक रूप से 25 अरब डॉलर जुटाए, जिससे दोनों उपक्रमों का मूल्यांकन 100 अरब डॉलर से अधिक हो गया।

सूत्रों के मुताबिक रिलायंस ने अब 2025 में रिलायंस जियो आईपीओ लॉन्च करने की योजना बनाई है क्योंकि यह आंतरिक रूप से मानता है कि इसने 479 मिलियन ग्राहकों के साथ भारत की नंबर 1 टेलीकॉम कंपनी बनने में एक स्थिर बिजनेस और राजस्व प्रवाह हासिल किया है। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

अगर एलन मस्क भारत में अपनी स्टारलिंक इंटरनेट सेवा शुरू करते हैं तो रिलायंस जियो का मुकाबला एलन मस्क से होगा। जियो, जिसे गूगल और मेटा का भी समर्थन प्राप्त है। रिलायंस ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए एनवीडिया के साथ साझेदारी की है।

सूत्रों के मुताविक कि रिलायंस जियो (Reliance Jio) के मूल्यांकन पर अभी तक कोई आंतरिक निर्णय नहीं हुआ है और बैंकरों की नियुक्ति भी नहीं की गई है, लेकिन जुलाई में जेफरीज ने कंपनी के अनुमानित आईपीओ मूल्यांकन को 112 अरब डॉलर आंका था। हालांकि रिलायंस का लक्ष्य 2025 का जियो आईपीओ भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनाना है, जो इस साल हुंडई इंडिया के रिकॉर्ड 3.3 अरब डॉलर के आईपीओ से आगे निकल जाएगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article