मुकेश अंबानी और उनकी रिलायंस दुनिया भर में फेमस है, जिसकी शुरुआत उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने की थी। मगर धीरूभाई भी मुकेश के पहले बॉस नहीं थे।
दरअसल रसिकभाई मेसवानी मुकेश अंबानी के पहले बॉस थे। धीरूभाई की बड़ी बहन त्रिलोचना बेन के बेटे थे रसिकभाई। उनके अंडर मुकेश अंबानी ने काम किया था।
डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार एक पुराने में इंटरव्यू में मुकेश अंबानी ने खुद बताया था कि उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने उनसे कहा था कि रसिकभाई उनके पहले बॉस होंगे।
तब रसिकभाई पर पॉलिएस्टर बिजनेस की जिम्मेदारी थी। उस समय ये एक नया कारोबार था। मुकेश अंबानी ने रसिकभाई के अंडर काम करते हुए पॉलिएस्टर बिजनेस से ही अपना करियर शुरू किया।
इतना ही नहीं रिलायंस के फाउंडिंग मेम्बर्स में से एक रसिकभाई ही थे। माना जाता है कि रिलायंस की कामयाबी में उनका रोल काफी अहम रहा।