लगातार गिरावट के बाद सोना-चांदी चमके, आज 3% की छलांग, क्या अब लौटेगी तेजी?

सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या यह तेजी जारी रहेगी? क्या अब कीमतें कम नहीं होंगी?

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी में लगातार गिरावट का सिलसिला आज थम गया है। MCX पर गोल्ड का भाव 3,055 रुपये महंगा होकर 125,282 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत में भी 4,713 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी है। चांदी की कीमत एक बार फिर बढ़कर 152,799 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

Gold-Silver Price Today

सोना-चांदी में उछाल

इस तरह आज दोनों कीमती धातु की कीमत में करीब 3% की तेजी है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सोने-चांदी में गिरावट का दौर थम गया है और यहां से तेजी लौटेगी या फिर गिरावट देखने को मिलेगी? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो आइए बताते हैं कि आगे को लेकर क्या आउटलुक है।

End of Feed