Gold and Silver Rate Today, 12 October 2022: अगर आप करवा चौथ (Karwa Chauth 2022) के मौके पर अपनी पत्नी को सोना गिफ्ट करने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। ऐसा इसलिए क्योंकि कल के मुकाबले आज गोल्ड की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा (Gold Price) 57,600 रुपये तक फिसल गया। प्रति 10 ग्राम सोने में 300 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। चांदी की बात करें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत (Silver Price) 900 तक गिरकर 57,600 रुपये प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गई।
Gold and Silver Rate Today: खुशखबरी: करवा चौथ से पहले सस्ता हो गया है सोना और चांदी
सोने को मुद्रास्फीति और आर्थिक अनिश्चितताओं के खिलाफ बचाव के रूप में माना जाता है। पिछले हफ्ते भारत में फिजिकल सोने की कीमत में गिरावट आई थी। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और त्योहारी मांग से गोल्ड की कीमत प्रभावित हुई।
इतना क्यों टूट रही है चांदी?किन स्तरों से चांदी में रिकवरी की उम्मीद?चांदी को लेकर क्या है नया नजरिया?सोना आज से… t.co/0k20nn7n0t
— ANI (@ANI) Oct 12, 2022
चार सत्रों में इतना सस्ता हो गया सोना-चांदी
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, हाजिर बाजार में मंगलवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 50,736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि चांदी की कीमत 57,614 रुपये प्रति किलोग्राम थी। पिछले चार कारोबारी सत्रों में सोने की हाजिर कीमत 1,100 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिर गई, जबकि चांदी पिछले सप्ताह लगभग 3,500 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गई है।
वैश्विक बाजार में इतना है कीमती धातुओं का दाम
ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो वहां हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,662.98 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.9 फीसदी की गिरावट के साथ 1,671.00 डॉलर पर बंद हुआ। हाजिर चांदी 0.7 फीसदी गिरकर 19.05 डॉलर प्रति औंस, प्लैटिनम 0.1 फीसदी बढ़कर 886.43 डॉलर और पैलेडियम 0.3 फीसदी बढ़कर 2,146.47 डॉलर हो गया।
डॉलर के मुकाबले फिसला रुपया
मालूम हो कि अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी कोषों की लगातार निकासी के बीच आज शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 14 पैसे गिरकर 82.35 के स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.32 के स्तर पर खुला था और फिर गिरावट के साथ 82.35 के स्तर पर पहुंच गया।
