Gold-Silver Rate: दो साल के उच्चतम स्तर के करीब पहुंचा सोना, चांदी का भी बढ़ा दाम

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 3, 2023, 03:46 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 03 January 2022: सोने को मुद्रास्फीति और आर्थिक अनिश्चितताओं के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत कितनी है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 82.69 के स्तर पर आ गया।

Gold and Silver Rate Today, 03 January 2022: मंगलवार को देश में सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर पीली धातु (Gold Price) दो साल के उच्च स्तर 55,546 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि चांदी की कीमत (Silver Price) 1 फीसदी से भी ज्यादा बढ़कर 70,573 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। उल्लेखनीय है कि अगस्त 2020 में सोने की कीमत चरम पर थी। तब 10 ग्राम गोल्ड 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में तेजी के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 154 रुपये बढ़कर 55,397 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था।

gold

Gold and Silver Rate Today: दो साल के उच्चतम स्तर के करीब पहुंचा सोना

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, मंगलवार को सोने के आभूषणों के लिए सांकेतिक रिटेल बिक्री दरें इस प्रकार हैं -

End of Feed