Gold And Silver Price: वायदा बाजार में सोना-चांदी ने दिखाया दम, चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, इंदौर में घटे दाम

Gold price today: वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना ₹144 बढ़कर ₹98,018 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,406 बढ़कर ₹1,05,849 प्रति किलोग्राम पहुंच गई। चांदी ने दिन के दौरान ₹1,06,065 का सर्वकालिक उच्च स्तर भी छूआ। वैश्विक बाजारों में भी दोनों धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, इंदौर के स्थानीय बाजार में सोना और चांदी ₹500 की गिरावट के साथ क्रमशः ₹97,500 प्रति 10 ग्राम और ₹1,02,000 प्रति किलोग्राम पर रही।

Gold price today: मजबूत हाजिर मांग और सटोरियों की नई सौदेबाजी के चलते वायदा बाजार में सोने के भाव में तेजी देखी गई। एमसीएक्स (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना ₹144 प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ ₹98,018 पर पहुंच गया। कुल मिलाकर इस अनुबंध में 15,311 लॉट का व्यापार हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार भागीदारों की सक्रियता और ताजा सौदों ने कीमतों को सहारा दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख देखने को मिला, जहां न्यूयॉर्क में सोना 0.42% बढ़कर $3,366.66 प्रति औंस पर पहुंच गया।

Gold And Silver Price

चांदी ने बनाया रिकॉर्ड

चांदी ने बनाया रिकॉर्ड, वायदा भाव सर्वकालिक उच्च स्तर पर

एमसीएक्स पर जुलाई डिलीवरी वाली चांदी ने शुक्रवार को ₹1,06,065 प्रति किलोग्राम का सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ। हालांकि, बाद में हल्की गिरावट के साथ यह ₹1,05,849 पर बंद हुई, जिसमें ₹1,406 या 1.35% की वृद्धि दर्ज की गई। इस अनुबंध में 20,949 लॉट का कारोबार हुआ।

End of Feed