बिजनेस

is Stock market open today: क्या आज शनिवार, 7 जून को शेयर मार्केट खुला है? जानें विस्तार से

Stock market open today on Saturday, 7 June: शनिवार, 7 जून 2025 को शेयर बाजार लाइव ट्रेडिंग के लिए नहीं खुलेगा। हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) इस दिन एक मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगा। यह सत्र कैपिटल मार्केट, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, करेंसी और कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक चलेगा। मॉक सेशन का उद्देश्य तकनीकी परीक्षण और सिस्टम की जांच है, इसमें वास्तविक ट्रेडिंग नहीं होती।

Image

क्या आज शेयर बाजार खुलेगा।

आमतौर पर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं। वीकेंड पर शेयर मार्केट खुलता है तो उसकी विशेष सूचना दी जाती है। उदाहरण के लिए, 1 फरवरी 2025 को बजट के दिन बाजार खुला था, लेकिन इसकी जानकारी पहले ही दी गई थी। अब 7 जून 2025, शनिवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) एक विशेष सत्र आयोजित कर रहा है। लेकिन यह लाइव ट्रेडिंग नहीं, बल्कि मॉक ट्रेडिंग सेशन (प्रशिक्षण सत्र) होगा।

NSE ने जारी किया सर्कुलर

NSE द्वारा 5 जून को जारी सर्कुलर में बताया गया कि 7 जून को कैपिटल मार्केट सेगमेंट में एक मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। यह सत्र उन सभी सदस्यों के लिए उपलब्ध रहेगा जो लाइव मार्केट में ट्रेडिंग के लिए पात्र हैं। इसके अलावा, यह मॉक सेशन फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O), करेंसी डेरिवेटिव्स, और कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी आयोजित होगा।

NSE मॉक ट्रेडिंग सेशन के समय

  • स्पेशल प्री-ओपन सेशन (IPO व री-लिस्टेड सिक्योरिटीज के लिए): सुबह 11:00 बजे से 11:45 बजे तक
  • नॉर्मल मार्केट सेशन की शुरुआत: 11:15 बजे
  • सेशन का समापन: 2:20 बजे

मॉक ट्रेडिंग सेशन क्या होता है?

मॉक ट्रेडिंग सेशन एक ट्रायल रन होता है जिसे एक्सचेंज द्वारा आमतौर पर शनिवार को आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य ब्रोकरों को अपने ट्रेडिंग सिस्टम, नए प्रोडक्ट्स या आपातकालीन स्थितियों के अभ्यास के लिए एक मंच देना होता है।

इस सत्र में होने वाली ट्रेडिंग वास्तविक नहीं होती है। इसका असर न तो पोर्टफोलियो पर पड़ता है और न ही वास्तविक लाभ-हानि पर। सेशन समाप्त होते ही, शुक्रवार की क्लोजिंग वैल्यू ही पोर्टफोलियो में दर्शाई जाती है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article