Gold-Silver Rate Today 30 July 2024: एक दिन की तेजी के बाद सोनें-चांदी की कीमत में फिर आई नरमी, जानें अपने शहर के रेट

Silver vs Gold price Today: जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोना हुआ सस्ता
  • चांदी भी हुई सस्ती
  • 81350 पर आई चांदी

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 30 July 2024: बजट में सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है, जिससे इनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिली। हालांकि सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। मगर मंगलवार को इनमें फिर से गिरावट आई। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को सोने के रेट 68713 रु से गिरकर 68680 रु बंद हुए। जबकि चांदी का रेट 81616 रु से 81350 रु पर आ गया। आगे जानिए अपने शहर के सोना-चांदी के ताजा रेट।

End of Feed