Gold-Silver Price Today 2 January 2025: सोना-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव, बढ़ी या घटी, जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 2 January 2025 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आज ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6% शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 02 January 2025: नए साल के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में जारी बढ़ोतरी गुरुवार को भी बरकरार है। गुरुवार को सोना का दाम पिछले बंद भाव 76583 रुपए के मुकाबले बढ़कर 77079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, वहीं चांदी का भाव पिछले बंद 86055 रुपये प्रति किलो के मुकाबले बढ़कर 87167 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। दिनभर जैसे-जैसे कीमतों बदलाव होंगे, हम आपको अपडेट कराते रहेंगे। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।

Gold-Silver Price Today 2 January 2025

सोना-चांदी का ताजा रेट जानिए

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

End of Feed