Gold-Silver Rate Today 24 May 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें अपने शहर के रेट

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 24 May 2024: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच शुक्रवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और यह 900 रुपये टूटकर 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 24 May 2024: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच शुक्रवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और यह 900 रुपये टूटकर 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र बृहस्पतिवार को सोना 1,050 रुपये की गिरावट के साथ 73,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पूर्व बुधवार को रुपये में 50 रुपये की मामूली गिरावट आई थी। इस बीच, चांदी की कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ 92,100 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 92,600 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,340 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 35 डॉलर कम है। चांदी भी गिरावट के साथ 30.45 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Today Gold, Silver Price in India

क्या है सोने और चांदी का ताजा रेट

ये भी पढ़ें -

End of Feed