Gold-Silver Price Today 22 December 2024: इस हफ्ते सोना-चांदी की कीमतों में कितनी हुई गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 December 2024 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आज ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6% शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 December 2024: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, 14 दिसंबर 2024 को सोने की कीमत 76,922 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो अब (21 दिसंबर 2024) को 75,377 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। यानी इस हफ्ते सोने की कीमत में 1,545 रुपए की गिरावट आई है।

gold silver price today,  gold rate today 22 december 2024, chandi ka bhav, aaj ka sone ka bhav

सोना-चांदी का रेट।

चांदी की कीमत भी 14 दिसंबर को 89,976 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो अब 85,133 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस तरह चांदी की कीमत में 4,843 रुपए की कमी आई है। 23 अक्टूबर 2024 को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई देखा था।

End of Feed