Gold-Silver Price Today 10 April 2025: महावीर जयंती के दिन क्या है सोना-चांदी का भाव, जानें अपने शहर का रेट

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 10th April 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। आइए जानते हैं ट्रंप टैरिफ के बाद 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमत में कितना बदलाव हुआ। साथ ही जानिए अपने शहर का ताजा भाव।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 10th April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत बुधवार को पिछले बंद भाव 88550 रुपये के मुकाबले बढ़कर 90161 रुपये प्रति 10 ग्राम बंद हुआ। जबकि चांदी की कीमत पिछले बंद भाव 90363 रुपये के मुकाबले बढ़कर 90669 रुपये किलो पर बंद हुई। आज महावीर जयंती की वजह से बाजार बंद है, इसलिए आज गुरुवार को पिछले दिन की कीमतें ही बरकरार रहेंगी। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आपके शहर का ताजा भाव क्या है।

Gold-Silver Price Today 10 April 2025

जानिए सोना-चांदी का ताजा भाव

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

  • सोना 999 (24 कैरेट) 90161 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • सोना 995 (23 कैरेट) 89800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • सोना 916 (22 कैरेट) 82588 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • सोना 750 (18 कैरेट) 67621 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • सोना 585 (14 कैरेट) 52744 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • चांदी 999 (24 कैरेट) 90669 रुपये प्रति किलो है।

End of Feed