Delhi Gold-Silver Price Today 18 February 2025: दिल्ली में सोना-चांदी के रेट में जबरदस्त उछाल, जानें ताजा भाव

Gold and Silver price Today In Delhi (सोना का भाव आज का) 18 February 2025: सेंसेक्स की तरह सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। सोना सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद फिसल गया है। चांदी भी 1 लाख रुपये प्रति किलो पहुंचने के बाद फिसल गया है। आइए जानते हैं आज क्या भाव है।

Gold and Silver price Today In Delhi (सोना का भाव आज का) 18 February 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 300 रुपये की तेजी के साथ 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 300 रुपये की तेजी के साथ 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 800 रुपये की तेजी के साथ 99,000 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इसका पिछला बंद भाव 98,200 रुपये प्रति किलोग्राम था।

Delhi Gold-Silver Price Today 18 February 2025

दिल्ली में आज क्या है सोना-चांदी का भाव (तस्वीर-Canva)

Delhi Gold Price: दिल्ली में सोना का भाव

शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये की छलांग के साथ 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। इसी तरह 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी अपने सर्वकालिक उच्चस्तर से फिसल गया और 1,200 रुपये के नुकसान के साथ 87,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। शुक्रवार को यह 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।

End of Feed