सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: रिकॉर्ड हाई से 24% से अधिक लुढ़का गोल्ड, सिल्वर 47% नीचे आई, क्या है वजह?

Gold-Silver Price Crash: सोना रिकॉर्ड हाई से 24% अधिक गिरा, जबकि चांदी 47% अधिक नीचे आ चुकी है। डॉलर मजबूत, ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका और टेक शेयरों की बिकवाली से दबाव बढ़ा, सुरक्षित निवेश की मांग घटी।

Gold-Silver Price Crash: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है और यह अब करीब दो हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोना 4,100 डॉलर प्रति औंस से नीचे चला गया और शुरुआती एशियाई कारोबार में करीब 4,085 डॉलर के आसपास ट्रेड करता दिखा। सोने की सर्वकालिक उच्च कीमत 5,589.38 डॉलर प्रति औंस पर 28 जनवरी, 2026 को पहुंची थी, चांदी 117 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई तक पहुंची थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना इस साल 29 जनवरी को 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा था। वहीं चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का नया रिकॉर्ड बनाया था। आज 24 जून 2026 को सोना 1,44,000 रुपये और चांदी 2,23,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। हालिया आंकड़े बताते हैं कि सोना अब अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 24% से अधिक नीचे (gold price crash) आ चुका है। वहीं चांदी अपने ऊंचे स्तर से करीब 47% अधिक नीचे (Silver price crash) आ चुकी है। यह गिरावट निवेशकों के लिए चौंकाने वाली है क्योंकि सोने को आमतौर पर सुरक्षित निवेश माना जाता है।

gold price crash, Silver price crash,  gold selloff, US interest rates, strong dollar, safe haven asset

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट का असर

सोने में गिरावट का एक बड़ा कारण वैश्विक शेयर बाजार, खासकर टेक्नोलॉजी शेयरों में तेज बिकवाली है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े शेयरों में तेजी के बाद अब गिरावट देखी जा रही है। जब शेयर बाजार में निवेशकों को नुकसान होता है, तो कई निवेशक नकदी जुटाने के लिए अपने अन्य निवेश, जैसे सोना, भी बेच देते हैं। इस वजह से सोने पर दबाव बढ़ गया है। इस प्रक्रिया को लिक्विडिटी जुटाने के लिए बिकवाली कहा जाता है, जिससे सोने की कीमत और नीचे चली जाती है।

End of Feed