Godrej Properties QIP Issue: गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर गुरुवार को बीएसई पर सुबह करीब 10 बजे 1.02% उछलकर 2861.90 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बुधवार को निवेशकों को इक्विटी शेयर बेचकर 6,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) लॉन्च किया, जिससे इसके ग्रोथ प्लान को सपोर्ट मिलेगा। पिछले महीने कंपनी के बोर्ड ने 6000 करोड़ रु जुटाने के लिए सिक्योरिटीज जारी करने की मंजूरी दी थी। रेगुलेटरी फाइलिंग में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने ऐलान किया कि क्यूआईपी प्लेसमेंट कमेटी ने 27 नवंबर, 2024 को इश्यू खोलने की अनुमति दे दी है।
ये भी पढ़ें -
फ्लोल प्राइस है कितना (Godrej Properties QIP Floor Price)
क्यूआईपी प्लेसमेंट कमेटी ने क्यूआईपी के लिए फ्लोर प्राइस 2,727.44 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है, जो कि मौजूदा प्राइस (2861.90 रु) से करीब 4.7 फीसदी डिस्काउंट का रेट है। क्यूआईपी के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने यह भी घोषणा की कि उसने कोलकाता के जोका में 53 एकड़ जमीन खरीदी है।
क्या होता है QIP
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) कंपनियों के लिए बड़े निवेशकों को शेयर या अन्य सिक्योरिटीज बेचकर फंड जुटाने का एक तरीका है, जिन्हें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के रूप में जाना जाता है। QIP कंपनियों के लिए जल्दी फंड जुटाने का एक तरीका है, और अक्सर अन्य तरीकों की तुलना में सस्ता होता है। मगर केवल क्यूआईबी (QIB), जो मान्यता प्राप्त निवेशक हैं, ही क्यूआईपी खरीद सकते हैं।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर QIP इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
