Godrej Aerospace And Chandrayaan-3 Connection: गोदरेज ग्रुप (Godrej Group) की गिनती देश के प्रमुख बिजनेस ग्रुप में होती है। गोदरेज एंड बॉयस (Godrej & Boyce) इसकी प्रमुख कंपनी है, जिसकी एक बिजनेस यूनिट गोदरेज एयरोस्पेस (Godrej Aerospace) है। गोदरेज एयरोस्पेस स्पेस की दुनिया में एक प्रमुख नाम है, जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की साझेदार है।
चंद्रयान-3 मिशन में गोदरेज एयरोस्पेस का योगदान
गोदरेज एयरोस्पेस इसरो के लिए स्पेस लॉन्च व्हीकल के लिए लिक्विड इंजन की इकलौती निर्माता है। इंजनों के अलावा, ये सैटेलाइट ऐप्लिकेशंस के लिए कॉम्प्लेक्स थ्रस्टर्स की भी सप्लाई करती है। साथ ही कंपनी लॉन्च व्हीकल के लिए क्रायोजेनिक और सेमी क्रायोजेनिक इंजन के लिए कॉम्प्लेक्स असेंबलिंग भी करती है।
चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) में गोदरेज एयरोस्पेस का योगदान
गोदरेज एयरोस्पेस ने इसरो के चंद्रयान-3 मिशन के लिए जरूरी कम्पोनेंट्स की सप्लाई की है, जिनमें थ्रस्टर्स, चंद्रयान-3 लॉन्चर के लिए इंजन और लैंडर शामिल हैं। इसरो के साथ पार्टनरशिप के अलावा गोदरेज एयरोप्सेल सिविल एविएशन सेक्टर में भी मौजूद है। कंपनी को अगले तीन वर्षों में सिविल एविएशन में 100% से अधिक की जोरदार ग्रोथ की उम्मीद है।
गोदरेज एयरोस्पेस सक्रिय रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार के ट्रेंड से फायदा उठा रही है। कंपनी को 2023-24 में सिविए एविएशन सेक्टर में 100 करोड़ रु के रेवेन्यू की उम्मीद है। इसरो के चंद्रयान-3 मिशन के बीच गोदरेज एयरोस्पेस काफी चर्चा में है।
शेयर नहीं है लिस्ट
बता दें कि गोदरेज एयरोस्पेस एक लिस्टेड कंपनी नहीं है। मगर गोदरेज ग्रुप की अन्य कंपनियों के शेयरों में आज तेजी है। करीब 1 बजे गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयर में 3.44 फीसदी, गोदरेज प्रोपर्टीज में 1.60 फीसदी और गोदरेज एग्रोवेट में 0.29 फीसदी की तेजी है। आज केवल गोदरेज कंज्यूमर के शेयर में कमजोरी है, जिसमें इस समय 1.24 फीसदी की कमजोरी है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर कुछ शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
