बिजनेस

न होती Godrej Aerospace तो चंद्रयान-3 के लिए चांद तक पहुंचना होता मुश्किल, जानिए क्या है कनेक्शन

Godrej Aerospace And Chandrayaan-3 Connection: गोदरेज एयरोस्पेस ने इसरो के चंद्रयान-3 मिशन के लिए जरूरी कम्पोनेंट्स की सप्लाई की है, जिनमें थ्रस्टर्स, चंद्रयान-3 लॉन्चर के लिए इंजन और लैंडर शामिल हैं।

Image

चंद्रयान-3 मिशन में गोदरेज एयरोस्पेस का योगदान

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • चंद्रयान-3 के लिए अहम रही गोदरेज एयरोस्पेस
  • चंद्रयान-3 लॉन्चर के लिए इंजन और लैंडर किए सप्लाई
  • लिस्टेड कंपनी नहीं है गोदरेज एयरोस्पेस

Godrej Aerospace And Chandrayaan-3 Connection: गोदरेज ग्रुप (Godrej Group) की गिनती देश के प्रमुख बिजनेस ग्रुप में होती है। गोदरेज एंड बॉयस (Godrej & Boyce) इसकी प्रमुख कंपनी है, जिसकी एक बिजनेस यूनिट गोदरेज एयरोस्पेस (Godrej Aerospace) है। गोदरेज एयरोस्पेस स्पेस की दुनिया में एक प्रमुख नाम है, जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की साझेदार है।

गोदरेज एयरोस्पेस इसरो के लिए स्पेस लॉन्च व्हीकल के लिए लिक्विड इंजन की इकलौती निर्माता है। इंजनों के अलावा, ये सैटेलाइट ऐप्लिकेशंस के लिए कॉम्प्लेक्स थ्रस्टर्स की भी सप्लाई करती है। साथ ही कंपनी लॉन्च व्हीकल के लिए क्रायोजेनिक और सेमी क्रायोजेनिक इंजन के लिए कॉम्प्लेक्स असेंबलिंग भी करती है।

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) में गोदरेज एयरोस्पेस का योगदान

गोदरेज एयरोस्पेस ने इसरो के चंद्रयान-3 मिशन के लिए जरूरी कम्पोनेंट्स की सप्लाई की है, जिनमें थ्रस्टर्स, चंद्रयान-3 लॉन्चर के लिए इंजन और लैंडर शामिल हैं। इसरो के साथ पार्टनरशिप के अलावा गोदरेज एयरोप्सेल सिविल एविएशन सेक्टर में भी मौजूद है। कंपनी को अगले तीन वर्षों में सिविल एविएशन में 100% से अधिक की जोरदार ग्रोथ की उम्मीद है।

गोदरेज एयरोस्पेस सक्रिय रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार के ट्रेंड से फायदा उठा रही है। कंपनी को 2023-24 में सिविए एविएशन सेक्टर में 100 करोड़ रु के रेवेन्यू की उम्मीद है। इसरो के चंद्रयान-3 मिशन के बीच गोदरेज एयरोस्पेस काफी चर्चा में है।

शेयर नहीं है लिस्ट

बता दें कि गोदरेज एयरोस्पेस एक लिस्टेड कंपनी नहीं है। मगर गोदरेज ग्रुप की अन्य कंपनियों के शेयरों में आज तेजी है। करीब 1 बजे गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयर में 3.44 फीसदी, गोदरेज प्रोपर्टीज में 1.60 फीसदी और गोदरेज एग्रोवेट में 0.29 फीसदी की तेजी है। आज केवल गोदरेज कंज्यूमर के शेयर में कमजोरी है, जिसमें इस समय 1.24 फीसदी की कमजोरी है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर कुछ शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article