ग्लोबल शेयर मार्केट (22-April-2026): US में गिरावट, एशिया में निवेशक सतर्क, Gift Nifty टूटा, निफ्टी में 100 अंक तक गैप डाउन के संकेत

Global Share Market News Today (ग्लोबल मार्केट 22-Apr-2026) वैश्विक बाजार आज का इंडेक्स: अमेरिका में कमजोरी, यूरोप में गिरावट और एशिया के मिले-जुले रुख के बीच Gift Nifty फिसल गया है। इससे निफ्टी में गैप डाउन के संकेत मिल रहे हैं।

Global Share Market News Today आज का वैश्विक बाजार (22-Apr-2026): अमेरिकी और ईरान के बीच समझौते को लेकर होने वाली बातचीत टलने का असर ग्लोबल मार्केट्स पर दिख रहा है। अमेरिकी बाजार जहां गिरावट में बंद हुए हैं। वहीं, एशियाई बाजारों का रुख भी मिलाजुला है। हालांकि, ट्रंप की तरफ से सीजफायर को बढ़ाने का ऐलान करने के बाद यूएस फ्यूचर में तेजी है। लेकिन, भारतीय बाजार का फ्यूचर इंडेक्स GIft Nifty फिलहाल 100 अंक से ज्यादा की गिरावट में ट्रेड कर रहा है, जो भारतीय बाजार के बेंचमार्क NIFTY और SENSEX में गैप डाउन ओपनिंग का संकेत है।

Gift Nifty Global Share market

ग्लोबल मार्केट्स में कमजोरी

एशियाई बाजारों का मिला जुला रुख

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है, जहां Nikkei 225 और Taiwan Weighted में अच्छी तेजी बनी हुई है, जबकि Hang Seng में 1% से ज्यादा की गिरावट दबाव दिखा रही है। KOSPI और Straits Times में सीमित उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार हो रहा है, वहीं Shanghai Composite लगभग सपाट है। दूसरी तरफ GIFT NIFTY में गिरावट भारतीय बाजार के लिए कमजोर शुरुआत का संकेत दे रही है, जिससे साफ है कि एशियाई बाजार फिलहाल सतर्क और अनिश्चितता के माहौल में ट्रेड कर रहे हैं।

End of Feed