Global Share Market (15-April-2026): एशियाई बाजारों में बहार, KOSPI 2% भागा; निफ्टी में 400 अंक गैप अप की तैयारी

Global Share Market News Today (ग्लोबल मार्केट 15-Apr-2026): वैश्विक बाजारों में मजबूती का रुख, अमेरिकी इंडेक्स में तेजी और एशियाई बाजारों में खरीदारी का माहौल, GIFT Nifty दे रहा पॉजिटिव संकेत।

Global Share Market Today आज का वैश्विक बाजार (15-April-2026): US-Iran के बीच फिर से बातचीत शुरू होने की उम्मीद से ग्लोबल शेयर मार्केट्स में जबरदस्त तेजी का रुख है। एशियाई बाजारों में जहां कारोबार की शुरुआत जबरदस्त उछाल के साथ हुई है। वहीं, भारतीय बाजार का फ्यूचर इंडेक्स Gift Nifty भी निफ्टी में 400 अंक गैप अप ओपनिंग के संकेत दे रहा है। वहीं, अमेरिकी फ्यूचर इंडेक्स में भी तेजी का ट्रेंड है। इसके साथ ही क्रूड के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिससे डॉलर इंडेक्स में भी नरमी आई है। ये सभी फैक्टर मिलकर तय कर रहे हैं कि आज भारतीय बाजार में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिल सकती है।

Global Share Markets

वैश्विक बाजारों में तेजी का माहौल

एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी, KOSPI चमका

एशियाई बाजारों में 15 अप्रैल को चौतरफा तेजी देखी गई। दक्षिण कोरिया का KOSPI 2.92% की मजबूत बढ़त के साथ सबसे आगे रहा। ताइवान वेटेड इंडेक्स 1.94% और हांगकांग का हैंगसेंग 1.03% चढ़ा। जापान का निक्केई 0.52% ऊपर रहा, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट भी हल्की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। एशिया में निवेशकों का भरोसा मजबूत नजर आ रहा है। वहीं, GIFT Nifty 327 अंक यानी 1.37% की तेजी के साथ 24,205 पर ट्रेड कर रहा है। यह संकेत देता है कि भारतीय बाजार में आज गैप-अप ओपनिंग देखने को मिल सकती है। ग्लोबल बाजारों की मजबूती का असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आ सकता है।

End of Feed