Global Share Markets में ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात ने भरा जोश, टोक्यो से न्यूयॉर्क तक बाजारों में तेजी, GIFT Nifty 176 अंक उछला

Global Share Market News Today (ग्लोबल मार्केट 14-May-2026) आज वैश्विक बाजार : अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से आज ग्लोबल मार्केट्स में तेजी का माहौल है। Gift Nifty भी 176 अंक तक उछल गया है।

Global Share Market News Today (ग्लोबल मार्केट 14-May-2026) आज वैश्विक बाजार : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज गुरुवार को बीजिंग में बैठक हो रही है। ग्लोबल मार्केट्स को दुनिया की दो सबसे बड़ी आर्थिक और सामरिक ताकतों के राष्ट्र पमुखों की इस मुलाकात से बड़ी उम्मीदें हैं। इसी वजह से दोनों देशों के साथ ही पूरी दुनिया के बाजारों में पॉजिटिव सेंटिमेंट है।

Global Share Market gift nifty sensex

वैश्विक बाजारों में तेजी

ट्रंप के चीन पहुंचने से पहले जहां, अमेरिकी बाजार में टेक शेयरों की अगुवाई में शानदार तेजी देखने को मिली। Nasdaq 1.20% उछलकर 26,402.34 पर बंद हुआ जबकि S&P 500 और Dow Jones Futures भी बढ़त में रहे। वहीं, एशियाई बाजारों में Nikkei, Hang Seng, KOSPI और Taiwan Weighted में मजबूती दिखी। हालांकि, चीन के बेंचमार्क इंडेक्स Shanghai Composite और इंडोनेशियाई बेंचमार्क Jakarta Composite में दबाव देखने को मिला।

End of Feed