Global Market Today : मुनाफावसूली से दबाव में एशियाई बाजार, क्रूड फिसला, गोल्ड संभला, Gift Nifty सपाट

वैश्विक बाजारों में आज मिला जुला रुख है। अमेरिकी बाजार मजबूती में बंद हुए। जबकि एशियाई बाजारों में मुनाफावसूली दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट है, जो निफ्टी-सेंसेक्स में सपाट से गैप डाउन ओपनिंग के संकेत दे रहा है।

Global Market Today : ग्लोबल बाजारों में 17 अप्रैल को मिला-जुला रुख देखने को मिला। US Market जहां मजबूती के साथ बंद हुए। वहीं, Asian Market में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। कमोडिटी मार्केट में Crude Oil Price में कमजोरी देखने को मिली है। वहीं, Gold Price में हल्की तेजी आई है। इसके अलावा Dollar Index स्थिर बना हुआ है।

Global market Today, शेयर बाजार, ग्लोबल शेयर बाजार

एशियाई बाजारों में बिकवाली हावी

इस तरह ग्लोबल संकेत मिलेजुले हैं। अमेरिकी बाजारों जहां मजबूती का इशारा कर रहे हैं। वहीं, एशियाई बाजार बता रहे हैं कि निवेशक सतर्क हैं। वहीं, क्रूड से इक्विटी मार्केट को राहत मिल रही है। लेकिन, गोल्ड चिंता बढ़ा रहा है। इन सभी संकेतों के बीच Gift Nifty सपाट बना हुआ है, जो भारतीय बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स Nifty में भी सपाट से हल्की गिरावट के साथ ओपनिंग का संकेत है।

End of Feed