Global Market Today: क्रूड 5% उछला, Gift Nifty की रफ्तार थमी… न्यूयॉर्क से टोक्यो तक अलर्ट मोड में निवेशक

20 अप्रैल 2026 को वैश्विक बाजारों में क्रूड ऑयल के दाम की वजह से निवेशक अलर्ट मोड में हैं। US Future फिलहाल करीब 300 अंक नीचे है। वहीं, गिफ्ट निफ्टी 24700 से वापस 24400 की रैंज में आ गया है।

Global Market Today 20 April 2026 : वैश्विक बाजारों में आज निवेशक सावधान दिख रहे हैं। US फ्यूचर इंडेक्स Dow Jones Futures फिलहाल 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, एशियाई बाजारों व Gift Nifty में तेजी का माहौल दिख रहा है, लेकिन अंदरखाने जोखिम भी तेजी से बढ़ रहा है। कच्चे तेल में उछाल और सोने में कमजोरी संकेत दे रहे हैं कि बाजार में जल्द ही उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Gift Nifty Global Markets Today 20 April

20 अप्रैल 2026 को गिफ्ट निफ्टी

US बाजार में कमजोरी

अमेरिकी बाजार फिलहाल मजबूती दिखा रहे हैं, लेकिन संकेत पूरी तरह पॉजिटिव नहीं हैं। S&P 500 और Nasdaq अपने ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच चुके हैं, जिससे यह साफ है कि टेक और ब्रॉड मार्केट में जबरदस्त तेजी बनी हुई है। हालांकि, Dow Jones Futures में 0.7% से ज्यादा की गिरावट यह इशारा कर रही है कि बाजार ओपनिंग में दबाव में आ सकता है। यह गिरावट मुनाफावसूली और ओवरवैल्यूएशन के डर को दर्शाती है।

End of Feed