बिजनेस

Global Market Today : मुनाफावसूली से दबाव में एशियाई बाजार, क्रूड फिसला, गोल्ड संभला, Gift Nifty सपाट

वैश्विक बाजारों में आज मिला जुला रुख है। अमेरिकी बाजार मजबूती में बंद हुए। जबकि एशियाई बाजारों में मुनाफावसूली दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट है, जो निफ्टी-सेंसेक्स में सपाट से गैप डाउन ओपनिंग के संकेत दे रहा है।

Image

एशियाई बाजारों में बिकवाली हावी

Global Market Today : ग्लोबल बाजारों में 17 अप्रैल को मिला-जुला रुख देखने को मिला। US Market जहां मजबूती के साथ बंद हुए। वहीं, Asian Market में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। कमोडिटी मार्केट में Crude Oil Price में कमजोरी देखने को मिली है। वहीं, Gold Price में हल्की तेजी आई है। इसके अलावा Dollar Index स्थिर बना हुआ है।

इस तरह ग्लोबल संकेत मिलेजुले हैं। अमेरिकी बाजारों जहां मजबूती का इशारा कर रहे हैं। वहीं, एशियाई बाजार बता रहे हैं कि निवेशक सतर्क हैं। वहीं, क्रूड से इक्विटी मार्केट को राहत मिल रही है। लेकिन, गोल्ड चिंता बढ़ा रहा है। इन सभी संकेतों के बीच Gift Nifty सपाट बना हुआ है, जो भारतीय बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स Nifty में भी सपाट से हल्की गिरावट के साथ ओपनिंग का संकेत है।

US मार्केट में मजबूती बरकरार

अमेरिकी बाजारों में मजबूती का ट्रेंड जारी है। Dow Jones Futures हल्की बढ़त के साथ 48,629 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। S&P 500 और Nasdaq में भी क्रमशः 0.26% और 0.36% की तेजी देखने को मिली। तीनों प्रमुख इंडेक्स का टेक्निकल रेटिंग ‘Very Bullish’ बना हुआ है, जो बाजार में मजबूत ट्रेंड की ओर इशारा करता है।

इंडेक्सLTPबदलाव% बदलावहाईलोओपनप्रीव. क्लोज52W हाई52W लोYTD (%)
Dow Jones Futures48,629.25+50.53+0.10%48,683.4548,337.3848,557.8248,578.7250,512.7937,830.661.18%
S&P 5007,041.28+18.33+0.26%7,051.507,008.527,035.027,022.957,051.235,101.632.86%
Nasdaq24,102.70+86.69+0.36%24,154.4723,894.9124,057.8924,016.0224,156.1815,685.333.65%
FTSE10,589.99+30.41+0.29%10,645.9010,555.5310,575.7510,559.5810,934.948,262.496.42%
CAC8,262.70-11.87-0.14%8,331.088,262.708,298.008,274.578,642.237,218.300.82%
DAX24,154.47+87.77+0.36%24,259.6624,059.1724,165.2024,066.7025,507.7921,044.61-1.57%

यूरोपीय बाजारों में सीमित उतार-चढ़ाव

यूरोप के बाजारों में मिला-जुला कारोबार रहा। FTSE और DAX में हल्की बढ़त देखने को मिली, जबकि CAC इंडेक्स में मामूली गिरावट दर्ज हुई। इसके बावजूद सभी प्रमुख इंडेक्स का टेक्निकल आउटलुक मजबूत बना हुआ है, जो निवेशकों के भरोसे को दिखाता है।

एशियाई बाजारों में दबाव, जापान सबसे ज्यादा टूटा

एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिली। Nikkei 225 में सबसे ज्यादा 0.85% की गिरावट आई। Hang Seng, KOSPI और Taiwan Weighted भी लाल निशान में रहे। हालांकि GIFT NIFTY सपाट कारोबार करता दिखा, जो भारतीय बाजार के लिए सीमित संकेत दे रहा है।

इंडेक्सLTPबदलाव% बदलावहाईलोओपनप्रीव. क्लोज52W हाई52W लोYTD (%)
GIFT NIFTY24,179.00+8.00+0.03%24,223.5024,137.5024,223.5024,214.0026,694.5022,250.00-8.03%
Nikkei 22559,012.00-506.34-0.85%59,381.2558,934.0059,310.0059,518.3459,688.1033,931.5317.23%
Straits Times5,002.57-5.26-0.11%5,012.854,989.065,012.855,007.835,041.333,653.087.67%
Hang Seng26,197.00-197.26-0.75%26,280.9626,168.3326,277.0026,394.2628,056.1021,039.162.21%
Taiwan Weighted36,955.10-176.92-0.48%37,145.6636,832.7737,145.6637,132.0237,145.6619,861.2425.91%
KOSPI6,196.69-29.36-0.47%6,230.326,177.516,227.336,226.056,347.412,534.9443.79%
SET Composite1,489.730.000.00%0.000.001,508.741,489.731,545.311,066.0216.38%
Jakarta Composite7,637.63+16.25+0.21%7,656.627,618.597,663.347,621.389,174.476,384.29-11.67%
Shanghai Composite4,048.19-7.36-0.18%4,048.874,038.434,043.384,055.554,197.233,258.152.00%

कमोडिटी मार्केट: क्रूड में गिरावट, गोल्ड संभला

कमोडिटी बाजार में क्रूड ऑयल दबाव में है। Brent Crude 1% से ज्यादा गिरकर 98 डॉलर के आसपास आ गया, जबकि WTI Crude भी 93 डॉलर के पास फिसला। दूसरी ओर गोल्ड में हल्की बढ़त के साथ यह 4,790 डॉलर के ऊपर बना हुआ है। गोल्ड का टेक्निकल ट्रेंड अभी भी ‘Bullish’ है।

कमोडिटीLTP ($)बदलाव% बदलावहाईलोओपनप्रीव. क्लोज52W हाई52W लोYTD (%)
Gold4,792.30+3.78+0.08%4,803.194,768.024,791.584,788.525,595.513,120.6210.94%
Brent Crude98.23-1.16-1.17%98.6497.9998.3799.39114.8158.7261.45%
Crude Oil (WTI)93.33-1.36-1.43%93.6892.9193.3594.69119.4855.2062.57%

डॉलर इंडेक्स स्थिर, करेंसी मार्केट शांत

डॉलर इंडेक्स 98.26 के स्तर पर मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। इसमें ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिख रहा, जिससे करेंसी मार्केट में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article