Gift Nifty Live : सोमवार सुबह 13 जुलाई, 2026 को GIFT Nifty 194 अंक टूटकर 24,040.50 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा Brent Crude Price 4% से ज्यादा उछलकर 79 डॉलर के पार पहुंच गया है। एशियाई बाजारों में Nikkei 225 और Kospi Index दबाव में हैं, जबकि Dow Jones Futures भी लाल निशान में कारोबार कर रहा है। ऐसे में आज भारतीय बाजार की नजर पूरी तरह ग्लोबल संकेतों और मिडिल ईस्ट के घटनाक्रम पर रहेगी।
वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट
भारतीय बाजार में गिरावट के संकेत
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं। बाजार खुलने से पहले भारतीय बाजार का फ्यूचर बेंचमार्क इंडेक्स GIFT Nifty 194 अंक यानी 0.80% टूटकर 24,040.50 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में 4% से ज्यादा उछाल और एशियाई बाजारों में बिकवाली का असर भारतीय बाजार पर भी दिख सकता है।
GIFT Nifty क्यों टूटा?
GIFT Nifty में गिरावट की सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में बढ़ा हुआ तनाव है। खासतौर पर होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए तेल महंगा होने की आशंका निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है।
एशियाई बाजारों में बिकवाली हावी
सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में बिकवाली हावी दिख रही है। खासतौर पर दक्षिण कोरियाई बाजार का बेंचमार्क KOSPI इंडेक्स 4.90% की बड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा जापान का Nikkei 225 1.32% फिसल गया है। जबकि, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.80% कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा है।
अमेरिकी बाजारों में कमजोरी के संकेत
शुक्रवार को भले ही अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुए थे। लेकिन, सोमवार सुबह Dow Jones Futures करीब 190 अंक की गिरावट में कारोबार कर रहा है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि वैश्विक निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं।
कच्चे तेल ने बढ़ाई चिंता
ग्लोबल इक्विटी मार्केट की चिंता असल में कमोडिटी बाजार में Crude Oil Price ने बढ़ाई है। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से सोमवार सुबह Brent Crude 4.35% बढ़कर 79.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, WTI क्रूड 4.43% उछलकर 74.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
सोने फिसला डॉलर स्थिर
सोमवार सुबह Gold Price में गिरावट देखने को मिली है। GOLD करीब 1.20% गिरकर 4,071 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, Dollar Index 0.19% की बढ़त के साथ 101.14 पर पहुंच गया है। डॉलर इंडेक्स की पॉजिटिव साइड में स्थिरता रुपये के लिए कमजोरी का संकेत है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें : US-Iran युद्ध गहराया, होर्मुज बंद; कच्चा तेल 4% उछला; भारत के लिए बढ़ा संकट!
