15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें

नया लेबर कोड लागू हुए अब काफी समय हो चुका है। कर्मचारियों को कई बदलाव दिखने लगे हैं। आने वाले दिनों में ओवरटाइम को लेकर भी बदलाव दिख जाएंगे।

केंद्र सरकार द्वारा नया लेबर कोड लागू करने के बाद आने वाले दिनों में कर्मचारियों को ओवरटाइम पेमेंट के तरीके और इसे पाने वालों में बदलाव देखने को मिल सकता है। नए लेबर कोड को आधिकारिक तौर पर 21 नवंबर, 2025 को नोटिफ़ाई किया गया था और केंद्र सरकार के नियम मई 2026 में आए थे। नए कोड के तहत, कानूनी ढांचा मोटे तौर पर काम के घंटों के स्टैंडर्ड स्ट्रक्चर को बनाए रखता है, साथ ही संबंधित सरकारों (केंद्र या राज्य) को रोजाना काम के घंटे, ओवरटाइम की सीमा और आराम के समय के बारे में विस्तृत नियम तय करने का अधिकार देता है। केंद्र के बाद अब राज्य सरकारों को नया नियम नोटिफाई करना होगा।

labor code

लेबर कोड

नए लेबर कोड के अनुसार काम के घंटे और ओवरटाइम

काम के सामान्य घंटे: एक दिन में आमतौर पर ज्यादा से ज्यादा 8 घंटे ही काम कराया जा सकता है।

End of Feed