GPF पर मिलेगा 7.1% का ब्याज, इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 11, 2023, 08:15 AM IST

General Provident Fund Interest Rate: सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड पर ब्याज तय कर दी है। अब अप्रैल से जून 2023 तिमाही की ब्याज दर 7.1% होगी। ये लगातार 13वीं तिमाही है जब सरकारी कर्मचारियों के पीएफ कॉर्पस की दरों में बदलाव नहीं किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • GPF राज्य रेलवे पीएफ के लिए भी होती हैं लागू
  • भारतीय ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के कर्मचारियों को GPF मिलता है

General Provident Fund Interest Rate: सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड पर ब्याज तय कर दी है। अब अप्रैल से जून 2023 तिमाही की ब्याज दर 7.1% होगी। ये लगातार 13वीं तिमाही है जब सरकारी कर्मचारियों के पीएफ कॉर्पस की दरों में बदलाव नहीं किया गया है। वित्त मंत्रालय ने 10 अप्रैल को जीपीएफ बचत पर इस तिमाही की ब्याज दर को नोटिफाई कर दिया है। ये पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) के लगभग बराबर है। GPF की ब्याज दरें अन्य समान्य भविष्य निधि जैसे राज्य रेलवे पीएफ के लिए भी लागू होता है। सशस्त्र बल कर्मचारियों के PF, डिफेंस सर्विस अधिकारियों का पीएफ और भारतीय ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के कर्मचारियों को GPF मिलता है।

General Provident Fund Interest Rate

सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड (GPF) पर ब्याज तय कर दिया है

पीएफ खाताधारकों के लिए ब्याज बढ़ने का हो चुका है ऐलान

End of Feed