बिजनेस

5 शेयरों का दमदार परफॉर्मेंस, सिर्फ एक महीने में दिया 140 फीसदी तक रिटर्न

बीता एक महीना शेयर के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा। हालांकि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी आई है। मगर ये तेजी 3 फीसदी से भी कम रही। पर इसी दौरान कई शेयरों ने निवेशकों को 140 फीसदी तक रिटर्न दिया।

Image

बीते एक महीने में 5 शेयरों ने दिया है 140 फीसदी तक रिटर्न

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एक महीने में कुछ शेयरों ने दिया 140 फीसदी तक रिटर्न
  • पल्सर इंटरनेशनल ने दिया है एक महीने में सबसे अधिक रिटर्न
  • वेंटेज नॉलेज भी निवेशकों को 137.87 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा

Highest Return Giving Shares : बीते एक महीने में सेसेक्स 2.76 फीसदी मजबूत हुआ है, जबकि निफ्टी में 2.74 फीसदी की तेजी आई है। मगर बहुत से शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने इसी अवधि यानी एक महीने में 140 फीसदी तक रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न से निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक हो गया है। आगे जानिए इन शेयरों के बारे में विस्तार से।

पल्सर इंटरनेशनल (139.92 फीसदी)

लिस्ट में पहला नाम है पल्सर इंटरनेशनल। इसने बीते एक महीने में निवेशकों को 139.92 फीसदी रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न से निवेशकों का पैसा एक ही महीने में डबल से अधिक हो गया है। 100 फीसदी रिटर्न पर निवेशकों का पैसा डबल हो जाता है। एक महीने में पल्सर इंटरनेशनल का शेयर 23.97 रु से 57.51 रु पर पहुंच गया है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 17.25 करोड़ रु है।

वेंटेज नॉलेज (137.87 फीसदी)

लिस्ट में दूसरा नाम है वेंटेज नॉलेज। इस शेयर ने बीते एक महीने में निवेशकों को 137.87 फीसदी रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न से निवेशकों 1 लाख रु केवल एक महीने में 2.37 लाख रु बन गये। बीते एक महीने में कंपनी का शेयर 26.35 रु से 62.68 रु पर पहुंच गया है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 21.04 करोड़ रु है।

रेमेडियम लाइफकेयर (135.51 फीसदी)

लिस्ट में तीसरा नाम है रेमेडियम लाइफकेयर। इस शेयर ने बीते एक महीने में निवेशकों को 135.51 फीसदी रिटर्न दिया है। एक महीने में इतना रिटर्न निवेशकों को कहीं और नहीं मिल सकता। पर ध्यान रहे कि इक्विटी मार्केट जोखिम वाली जगह है। बीते एक महीने में रेमेडियम लाइफकेयर का शेयर 380.65 रु से 896.45 रु पर पहुंच गया है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 322.72 करोड़ रु है।

प्राइम इंडस्ट्रीज (133.38 फीसदी)

लिस्ट में चौथा नाम है प्राइम इंडस्ट्रीज। इस शेयर ने बीते एक महीने में निवेशकों को 133.38 फीसदी रिटर्न दिया है। बीते एक महीने में प्राइम इंडस्ट्रीज का शेयर 6.98 रु से 16.29 रु पर पहुंच गया है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 25.50 करोड़ रु है।

सनशाइन कैपिटल (128.62 फीसदी)

लिस्ट में अंतिम नाम है सनशाइन कैपिटल। इस शेयर ने बीते एक महीने में निवेशकों को 128.62 फीसदी रिटर्न दिया है। बीते एक महीने में इस कंपनी का शेयर 38.02 रु से 86.92 रु पर पहुंच गया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article