Share Bazar News Today, 11 April 2023: भारतीय शेयर बाजार की आज शुरुआत तेजी के साथ हो सकती है। आज SGX nifty मामूल बढ़त के साथ खुला, जोकि 17700 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। एशियाई बाजारों में निक्केई, कोस्पी समेत हेंगसेंग में भी बढ़त दिख रही है। इसके अलावा अमेरिकी बाजार सपाट ट्रेड किया है। अमेरिकी मार्केट में महंगाई आंकड़ों से पहले निवेशक सावधानी बरत रहे हैं। भारतीय बाजार में सोमवार को सेंसेक्स 13 अंकों की मामूली तेजी के साथ 59,846 पर और निफ्टी में 24 अंक चढ़कर 17,624 पर बंद हुए थे।
अमेरिकी बाजारों का हाल
अमेरिकी मार्केट निचले स्तरों से रिकवर होकर दिन की ऊंचाई पर बंद हुए। DOW 100 में 250 अंक की रेंज में कारोबार के बीच ऊपर बंद हुए। S&P 500 के 11 में से 6 सेक्टर्स पर बढ़त दिखी। वहीं 10 साल की बॉन्ड यील्ड बढ़कर 3.4% के पार हुई।
खबरों वाले शेयर्स
डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) के Q4 नजीते आज जारी होंगे। बैंक ऑफ बड़ोदा की 1-ईयर MCLR 8.55% से बढ़कर 8.60% होगी। बढ़ी दरें 12 अप्रैल से लागू होंगी। डेल्टा कॉर्प के Q4 के नजीजे जारी होंगे।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। शेयर बाजार में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
