Gautam Adani Net Worth: गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पछाड़ा, 16 महीने बाद फिर बने एशिया में सबसे अमीर आदमी

Gautam Adani Net Worth: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एक बार फिर मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक 31 मई 2024 को अडानी की नेटवर्थ में 5.45 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इसके साथ ही उनकी संपत्ति 111 अरब डॉलर हो गई।

Gautam Adani Net Worth: अरबपतियों की दुनिया में फिर उटलफेर हुआ है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एक बार फिर मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक 31 मई 2024 को अडानी की नेटवर्थ में 5.45 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इसके साथ ही उनकी संपत्ति 111 अरब डॉलर हो गई। वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंच गए। इतना ही नहीं रिलायांस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को पीछ छोड़ते हुए एशिया में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर मुकेश अंबानी 109 अरब डॉलर की नेटवर्थ (Mukesh Ambani Net worth) के साथ दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 12वें नंबर पर खिसक गए हैं। अब वह एशिया में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

Gautam Adani overtook Mukesh Ambani

मुकेश अंबानी से आगे निकले अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी

16 महीने के बाद फिर बने एशिया में सबसे अमीर व्यक्ति

जनवरी 2023 को अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने अडानी ग्रुप को लेकर अपनी रिसर्च रिपोर्ट जारी की थी उसके बाद अडानी की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट हुई। वह टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हो गए थे। इतना ही नहीं टॉप 30 से भी नीचे चले गए थे। अब करीब 16 महीने बाद गौतम अडानी फिर से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। हाल में उनकी संपत्ति में जबरदस्त उछाल के बाद वह दुनिया के 11वें सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। अब उनकी संपत्ति 111 अरब डॉलर हो गई है।

End of Feed