Gautam Adani Vs Mukesh Ambani Networth:एशिया और भारत के सबसे अमीर शख्स का ताज मुकेश अंबानी से छिन गया है। उन्होंने एक बार फिर गौतम अडाणी पछाड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रियलटाइम रैकिंग में गौतम अडाणी 97.6 अरब डॉलर की कमाई के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। जबकि मुकेश अंबानी 97 अरब डॉलर की दौलत के साथ एशिया और भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स के पायदान पर आ गए हैं। वहीं दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में देखा जाया तो गौतम अडानी अब 12 वें नंबर पर काबिज हैं। जबकि मुकेश अंबानी उनके पीछे 13 वें पायदान पर हैं।
मुकेश अंबानी बनाम गौतम अडाणी
2024 की शुरूआत धमाकेदार
साल 2024 की शुरुआत अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी के लिए धमाकेदार रही है। पिछले 4 दिन की कमाई में अडानी ने दुनिया के सभी अमीरों को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अबतक अडाणी की संपत्ति 13.3 अरब डॉलर बढ़ी है। इसमें से 7.67 अरब डॉलर तो गुरुवार को ही बढ़ गई। असल में अडाणी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसले आने के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। और उनकी दौलत में तेजी से इजाफा हो रहा है। जहां साल 2024 में अडाणी टॉप परफॉर्मर दिख रहे हैं, वहीं वह साल 2023 में टॉप लूजर रहे थे।
2022 में बने थे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर
जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले वह एक समय 154 अरब डॉलर की दौलत के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए थे। सितंबर 2022 में गौतम अडानी जब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने तब उनकी दौलत 12.81 लाख करोड़ रु या 154 अरब डॉलर हो गई थी।लेकिन रिपोर्ट के बाद उनकी दौलत में भारी गिरावट आई और वह 25 वें स्थान पर पहुंच गए थे।
